फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Only 6 out of 52 panchayats were able to spend the amount received from the 15th Finance Commission

Hamirpur (Himachal) News: 52 में से 6 पंचायतें ही खर्च कर पाईं 15वें वित्त आयोग से मिली राशि

Mon, 07 Aug 2023 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी की कई पंचायतें 15वें वित्त आयोग के तहत मिली राशि को खर्चने में नाकाम रही हैं। ये पंचायतें 12 करोड़ रुपये में से अभी तक आधी राशि भी खर्च नहीं कर पाई हैं। सिर्फ आधा दर्जन के करीब ही पंचायतें अपने टारगेट को पूरा कर पाई हैं। विकास खंड में 52 पंचायतें आती हैं। सत्र 2022 और 23 के लिए 15वें वित्त आयोग से 12 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई थी। विकास कार्यों के लिए जिला परिषद, ब्लॉक समिति और पंचायत स्तर के लिए राशि स्वीकृत की गई थी। आयोग का सीधा पैसा पंचायतों को आता है और पंचायतें इस पैसे को जल संरक्षण, सैनिटाइजेशन और अन्य विकास कार्यों पर खर्च करती हैं। 60 फीसदी राशि पंचायतों को जल संरक्षण, सैनिटाइजेशन पर खर्च करनी होती है। जबकि 40 फीसदी राशि अन्य विकास कार्यों जैसे रास्तों का निर्माण आदि पर खर्च की जाती है। पंचायतों को समयावधि के भीतर इस बजट को खर्च करने के लिए समय-समय पर ब्लॉक कार्यालय से निर्देश भी दिए जाते हैं। बल बिहाल, मोरसु सुल्तानी, रैली जजरी, बणी और बिझड़ी पंचायतें ही अपने 15वें वित्त आयोग के तहत आए पैसे को खर्च कर पाई हैं। बाकी पंचायतें इस टारगेट से दूर हैं। इस बारे में उपमंडल अधिकारी बड़सर रोहित शर्मा ने कहा कि वित्त आयोग का पैसा समय पर खर्च हो, इसके लिए पंचायतों को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed