{"_id":"660d6aac2a4606d7840eea58","slug":"only-25-percent-people-have-deposited-weapons-police-launched-awareness-campaign-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-124970-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 25 फीसदी लोगों ने ही जमा करवाएं हैं हथियार, पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 25 फीसदी लोगों ने ही जमा करवाएं हैं हथियार, पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन
सदर थाना हमीरपुर के तहत लाउडस्पीकर से हथियार जमा करवाने को लेकर जागरूक करते पुलिस कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला पुलिस हमीरपुर ने हथियार जमा करवाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद जिले में अभी तक 25 फीसदी लाइसेंसशुदा हथियार धारकों ने ही अपने हथियार जमा करवाए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस की तरफ से दिशा-निर्देशों के बावजूद हथियार जमा करवाने में रुचि नहीं दिखा रहे थे। बुधवार के संस्करण में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।
मामले का जिला पुलिस ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जिलाभर में जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके लिए सदर थाना हमीरपुर की एक गाड़ी में माइक लगाया है और जगह-जगह इस गाड़ी को भेजा जा रहा है। इसके माध्यम से ऐसे लोगों, जिन्होंने हथियार रखे हैं उन्हें जल्द अपने हथियार जमा करवाने का आग्रह किया जा रहा है। जिले में 5800 लाइसेंसशुदा हथियार पंजीकृत है। अभी तक पुलिस के पास महज 1500 के करीब हथियार ही जमा हो पाए हैं। ऐसे में अब लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया है। हालांकि, पुलिस व प्रशासन की तरफ से तय समय सीमा को दो सप्ताह तक बढ़ाया गया है।
कोट
एसपी हमीरपुर पदम चंद ने कहा कि पुलिस लाइसेंसशुदा हथियार धारकों को जागरूक करने के लिए यह मुहिम शुरू की गई है। आचार संहिता के चलते यह आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने लोगों से जल्द से जल्द हथियार जमा करवाने का आग्रह किया है।