फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   online odit on panchyat work, say minister

पंचायत कार्यों में पारदर्शिता के लिए शुरू होगा ऑनलाइन ऑडिट

Tue, 16 Feb 2021 07:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
online odit on panchyat work, say minister
नादौन के भड़ोली भगौर में पंचवटी पार्क का शिलान्यास करते पंचायती राज, पशुपालन एवं कृषि मंत्री वीर? - फोटो : Hamirpur-HP
धनेटा (नादौन)। ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पंचायतों को सीधा बजट देने की व्यवस्था की है। इनके लिए बजट की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। अगर पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि समर्पण भाव से कार्य करें तो वे अपने गांवों को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। वीरेंद्र कंवर ने मंगलवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बदारन के गांव भड़ोली भगौर में पंचवटी पार्क का शिलान्यास किया। कंवर ने कहा कि पंचायती कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ऑनलाइन ऑडिट की व्यवस्था लागू करने जा रही है।
विज्ञापन

सरकार पंचायतघरों को बहुउद्देश्यीय भवनों के रूप में विकसित करने पर जोर दे रही है ताकि, लोगों को एक ही छत के नीचे अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें। हमीरपुर, चंबा और बिलासपुर को अप्रैल तक, कांगड़ा और शिमला जिले को जून तक लावारिस पशु मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

वीरेंद्र कंवर ने ग्राम पंचायत झलान, जीहण, बरध्याड़ और बदारन चार पंचायत घरों के लिए 5-5 लाख रुपये, घमरूं और चेली में पुलियों के निर्माण के लिए 5-5 लाख और झलान पंचायत के गांव चखुंडी के सामुदायिक भवन के लिए भी 5 लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धनेटा, गलोड़ और कांगू के पशु औषधालयों को पशु अस्पतालों के रूप में स्तरोन्नत करने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। भड़ोली भगौर में पंचवटी का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र कंवर ने ओमदत्त शर्मा की लिखित पुस्तक का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed