फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Online family copy facility not started in Sujanpur even after two years

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में दो साल बाद भी शुरू नहीं हुई ऑनलाइन परिवार नकल सुविधा

Fri, 07 Aug 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 07 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर टिहरा में परिवार नकल की ऑनलाइन सुविधा दो साल बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। नौ वार्डों में घर-घर जाकर कराया गया सर्वे अब भी फाइलों में बंद है।
विज्ञापन

सर्वे पूरा होने के बावजूद डाटा सिटिजन सेवा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है, जिससे लोगों को परिवार नकल बनवाने के लिए कार्यालयों और वार्ड सदस्यों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार नकल स्कूलों में प्रवेश, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, राजस्व संबंधी कार्यों और अन्य सरकारी कामों के लिए आवश्यक दस्तावेज है। प्रदेश सरकार ने करीब ढाई वर्ष पहले नगर परिषदों और नगर पंचायतों के माध्यम से यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की योजना बनाई थी, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत नगर परिषद सुजानपुर ने नौ वार्डों में एक एजेंसी के माध्यम से घर-घर सर्वे करवाया था। एजेंसी ने परिवारों का विवरण और जरूरी दस्तावेज जुटाकर रिपोर्ट नगर परिषद को सौंप दी।
इसके बाद डाटा पोर्टल पर अपलोड कर ऑनलाइन सेवा शुरू की जानी थी, लेकिन दो साल बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। शहरवासियों का कहना है कि ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से उन्हें राहत मिल सकती थी, लेकिन सर्वे के बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।


कोट
परिवार नकल सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया जारी है। सर्वे में कुछ कमियां सामने आई हैं, जिन्हें दूर किया जा रहा है। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय से ही लोगों को परिवार नकल उपलब्ध करवा दी जाएगी। -हर्षित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article