फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   One stop center becoming helpful for women

महिलाओं के लिए मददगार बन रहे वन स्टॉप सेंटर

Mon, 19 Jul 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
One stop center becoming helpful for women
महिला आयोग की चेयरमैन डेजी ठाकुर वन स्टोर सेंटर का निरीक्षण करती हुई। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। महिलाओं के खिलाफ हिंसा की समस्या के समाधान और न्याय दिलाने के लिये वन स्टॉप सेंटर हर जिला में बनाये गये हैं। यह जानकारी प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने सोमवार को हमीरपुर में वन स्टॉॅप सेंटर का निरीक्षण करने के बाद दी। इस अवसर पर राज्य बाल अधिकार और संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी भी उपस्थित रही। डेजी ठाकुर ने वन स्टॉप सेंटर में दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। वहां पर प्रदान की जा रही सुविधाओं पर संतोष जताया। कहा कि वन स्टॉप सेंटर को सखी केंद्र के नाम से प्रचारित किया जाए।
विज्ञापन

डेजी ठाकुर ने कहा कि किसी महिला के साथ मारपीट, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न या अन्य कोई घटना होती है तो वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित को न्याय दिलाया जाता है। महिलाओं को एक स्थान पर सहायता उपलब्ध करवाने के लिये वन स्टॉप सेंटर योजना शुरू की गई है। इसके तहत प्रदेश के हर जिले में वन स्टॉप सेंटर बनाये गये हैं। इन सेंटरों में किसी भी प्रकार की हिंसा का शिकार हो रही महिलाओं को आश्रय दिया जाता है। इस मौके पर उन्होंने उपायुक्त देवश्वेता बनिक तथा पुलिस अधीक्षक से मिलकर महिलाओं से जुड़े हुये महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न और साइबर क्राइम मामलों के बारे में चर्चा की और मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिये। इस अवसर पर सहायक आयुक्त रमन, डीएसपी रोहिन डोगरा, इंदु बाला सदस्य महिला आयोग, जिला कार्यक्रम अधिकारी हुक्म चंद, रेखा शर्मा, पुष्पा, मनोरमा लखनपाल, जिला संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed