{"_id":"61b242cf9d2ebb00397d5721","slug":"one-died-of-corona-in-hamirpur-10-people-positive-hamirpur-hp-news-sml392916352","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में कोरोना से एक की मौत, 10 लोग पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में कोरोना से एक की मौत, 10 लोग पॉजिटिव
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में वीरवार को कोरोना से हमीरपुर शहर के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट में 6 और आरटीपीसीआर टेस्ट में 4 की पुष्टि हुई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि वीरवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 353 सैंपल लिए गए, जिनमें से 6 पॉजिटिव निकले। बुधवार को आरटीपीसीआर के सैंपलों की रिपोर्ट वीरवार को प्राप्त हुई। इनमें से 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के नए वैरिएंट ऑमिक्रोन की आशंका को देखते हुए जिले में विदेशों से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी की जा रही है।
विशेषकर, हाई रिस्क वाले देशों से आने वाले लोगों के लिए सात दिन का होम क्वारंटीन और आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य किया गया है। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया है कि वे विदेशों से आने वाले लोगों के बारे में तुरंत सूचना दें, ताकि उनकी निगरानी की जा सके।