फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   One appliance will work as oven, heater and blower

Hamirpur (Himachal) News: ओवन, हीटर और ब्लोअर का काम करेगा एक उपकरण

Fri, 29 Dec 2023 01:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
One appliance will work as oven, heater and blower
राजकीय उच्च विद्यालय समीरपुर की छात्रा तन्वी अपना मॉडल दिखाती हुई  (स्रोत:संस्थान)
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। शिक्षा खंड भोरंज की राजकीय उच्च विद्यालय समीरपुर की छात्रा तन्वी का मॉडल राज्यस्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत चयनित हुआ है। शिक्षक राजीव के मार्गदर्शन में इस छात्रा ने ऑल इन वन उपकरण बनाया है, जो बहुत ही कम विद्युत खर्च करता है। यह ओवन, हीटर और ब्लोअर तीनों का काम करता है।
विज्ञापन


होनहार छात्रा तन्वी ने बताया कि विज्ञान अध्यापक राजीव कुमार के मार्गदर्शन से ही मॉडल बनाने में सफल हुई। शिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि इस मॉडल को बनाने के लिए छात्रा ने काफी मेहनत की है। स्कूल के अन्य अध्यापकों सुरेश कुमार, राजकुमार, कुमारी सविता, रंजना कुमारी, कमलजीत और विद्यार्थी सात्विक सिंह एवं वंशिका का भी भरपूर सहयोग मिला। प्रतिभागी की माता नीलम कुमारी और पिता सुरेंद्र कुमार ने भी सहयोग किया। यह उपकरण यदि बाजार में आएगा तो गरीब व्यक्ति भी इसे बड़ी सुगमता से खरीद सकेगा। उन्होंने तन्वी की उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed