फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   On the whims of the construction company on the National Highway NH 3, people again angry

Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच तीन में निर्माण कंपनी की मनमर्जी पर फिर बिफरे लोग

Thu, 20 Apr 2023 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
On the whims of the construction company on the National Highway NH 3, people again angry
राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 03 निर्माण के दौरान ठाणा दारोगन में बुर्जियों से आगे कटाई करने पर भड़के
हमीरपुर। हमीरपुर-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच तीन की खुदाई के दौरान निर्माण कंपनी द्वारा की जा रही मनमर्जी रुकने का नाम नहीं ले रही है। सबसे ज्यादा पीड़ित ठाणा दारोगन क्षेत्र के लोग हो रहे हैं। हमीरपुर से मंडी डबल लेन हरित एनएच का निर्माण इस समय कोट से लेकर पाडछू तक चला हुआ है। टौणीदेवी तहसील के तहत ठाणा दारोगन में पहले रास्तों को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया। इसके बाद डबल लेन एनएच पर कथित टोल प्लाजा लगाए जाने को लेकर सवाल उठे। अब हाल ही में निर्माण कंपनी द्वारा अधिगृहीत की गई जमीन पर लगाई बुर्जियों को दरकिनार कर आगे कटाई करने पर लोग बिफर गए हैं।
विज्ञापन


लोगों के विरोध के बाद बुधवार को तहसीलदार भोरंज ओपी ठाकुर, कानूनगो पुरखी राम और राजस्व विभाग के पटवारी मौके पर पहुंचे। एनएच की तरफ से साइट इंजीनियर सुशील कुमार भी मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत करते नजर आए। ठाणा दारोगन निवासी प्रकाश चंद, कुलदीप कुमार, बचित्तर सिंह, प्यार चंद, मनभरी, जगदीश, सुमना देवी, संतोष कुमार, जगदीश चंद आदि ने कहा कि एनएच निर्माण कंपनी की मनमर्जी से लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रकाश चंद ने कहा कि वह पूर्व सैनिक हैं और एनएच निर्माण के लिए आठ जगह उनकी जमीन अधिग्रहित की गई। एनएच निर्माण के समय जिस स्थान पर बुर्जी लगाई गई अब कटाई उससे भी आगे की जा रही है। उस जमीन की भी कटाई कर दी गई जिसका मुआवजा अभी तक नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि शिकायत पर निशानदेही के लिए तहसीलदार भोरंज, कानूनगो और पटवारी मौके पर पहुंचे लेकिन 16 मरले खेत में से जो आठ मरले जमीन अधिग्रहित करने के बाद उनके पास बचनी चाहिए थी, राजस्व विभाग उसे पूरा नहीं कर पाया। प्रकाश चंद ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वहीं इस बारे में तहसीलदार भोरंज ओपी ठाकुर ने कहा कि ठाणा दारोगन में लोगों की आपत्ति बुर्जियों से आगे कटाई करने को लेकर थी। वह स्वयं मौके पर गए थे और लोगों की बात सुनी गई। उन्होंने माना कि निर्माण कंपनी ने एक-दो फुट आगे कटाई कर दी थी, जिसे रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed