{"_id":"67053997ae288afbf60ebc0c","slug":"ols-survey-completed-for-heliport-in-jaskot-pwd-busy-in-preparing-map-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-137846-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जसकोट में हेलीपोर्ट के लिए ओएलएस सर्वें पूरा, नक्शा तैयार करने में जुटी पीडब्ल्यूडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जसकोट में हेलीपोर्ट के लिए ओएलएस सर्वें पूरा, नक्शा तैयार करने में जुटी पीडब्ल्यूडी
Wed, 09 Oct 2024 10:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 09 Oct 2024 10:19 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के जसकोट गांव में प्रस्तावित हेलीपोर्ट के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। हेलीपोर्ट के लिए प्रस्तावित आब्सटेकल लिमिटेशन सरफेस (ओएलएस) सर्वे भी पूरा हो गया है। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी पर्यटन विभाग से लोक निर्माण विभाग हमीरपुर को प्राप्त हो गई है। 55 कनाल भूमि में प्रस्तावित हेलीपोर्ट का लोक निर्माण विभाग मंडल हमीरपुर ने नक्शा बनाने में जुट गया है।
पूर्व भाजपा सरकार में हमीरपुर मुख्यालय से सटे बड़ू में हेलीपोर्ट बनाए जाने की योजना थी। विधानसभा चुनाव से कुछ माह पूर्व ही वर्ष 2022 में इस हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए 2़22 करोड़ का टेंडर भी आवंटित कर दिया गया था। टेंडर आवंटित होने के बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही हेलीपोर्ट के लिए जसकोट को चुना गया है। बड़ू में हुए टेंडर का रद्द कर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की गई है।
हेलीपोर्ट के लिए जारी करोड़ों की राशि पीडब्ल्यूडी हमीरपुर के पास है। अब इस राशि को जसकोट में खर्च किया जाएगा। जसकोट में 55 कनाल में यह प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। ऐसे में नक्शा और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही इसकी अनुमानित लागत भी तय हो पाएगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की टीम ने ओएलएस को पूरा कर मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब जल्द ही नक्शा और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के दो माह के भीतर टेंडर आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
पीडबल्यूडी हमीरपुर के अधिशासी अभियंता दीपक कपिल ने कहा कि ओएलएस सर्वे पूरा हो गया है। पर्यटन विभाग की ओर से फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी प्राप्त हो गई है। इसका नक्शा तैयार किया जा रहा है। दाे माह के भीतर प्रोजेक्ट का टेंडर आवंटित कर दिया जाएगा।