फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Old roof leaking in Badhani School, got budget but not repaired

Hamirpur (Himachal) News: बधानी स्कूल में टपक रही पुरानी छत, बजट मिला पर नहीं हुई मरम्मत

Wed, 03 Jul 2024 06:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
मरम्मत कार्य के लिए 6.65 लाख रुपये का बजट हुआ है जारी
विज्ञापन

पुराने छत के खस्ताहाल होने से विद्यार्थियों को होती है खासी दिक्कत
बरसात में छत से पानी आने से कक्षा कक्षों में बैठने में होती है परेशानी
बजट राशि में पुरानी छत के साथ तीन कक्षा कक्षों का जीर्णोद्धार कार्य है प्रस्तावित
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। बजट राशि स्वीकृत होने के बावजूद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी में पुरानी छत का जीर्णोद्धार कार्य शुरू नहीं हो पाया है। अब बरसात में अभिभावकों और अध्यापकों को स्कूल छत के गिरने का भय सताने लगा है। तीन माह पूर्व स्कूल में पुरानी छत और अन्य मरम्मत कार्यों के लिए बजट राशि जारी हुई थी ताकि विद्यार्थियों को कार्य करने में परेशानी का सामना न करना पड़े लेकिन अभी तक स्कूल में मरम्मत कार्य को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।
वर्तमान में स्कूल में छठी से बारहवीं कक्षा तक 174 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल भवन की छत के खस्ताहाल होने से बारिश में छत से पानी का रिसाव होता है। इससे कक्षा कक्षों में रखा सामान और विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन बजट राशि जारी होने के बाद भी स्कूल भवन का मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है। अभिभावकों राकेश कुमार, विनोद राणा, राधा कुमारी, सावित्री देवी, कंचन कुमारी, प्रतीक्षा, प्रदीप राणा आदि ने कहा कि स्कूल प्रशासन ने स्कूल में भवन की समस्या को लेकर विधायक से बजट की मांग की थी। बजट की मांग पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने स्कूल में छत की मरम्मत को लेकर पंचायत कार्यालय को चार माह पूर्व 6.65 लाख रुपये का बजट जारी किया है। लेकिन, पंचायत की ओर से मरम्मत कार्य में सुस्ती बरती जा रही है। वर्तमान में स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश चला हुआ है। इस दौरान यहां जीर्णोद्धार कार्य आसानी से हो सकता है। अगस्त में बारिश अधिक होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बजट राशि से स्कूल में लेंटर डालने और पुरानी छत को बदलकर नई डालने का कार्य किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों सहित स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापकों को काफी सुविधा मिलेगी लेकिन कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने प्रशासन से कार्य को शीघ्र पूरा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


स्कूल परिसर के साथ बने पुराने भवन की छत को बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए पंचायत के पास बजट राशि आ चुकी है। बजट राशि से स्कूल प्रांगण में बने चार कमरों के लेंटर को भी बदला जाएगा। इससे विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल डोगरा, प्रधानाचार्य, बधानी स्कूल।

स्कूल भवन के मरम्मत कार्य को लेकर विभागीय अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं। शीघ्र भवन का जीर्णोद्धार कार्य पूरा करवाया जाएगा ताकि स्कूल में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विनोद कुमार, प्रधान, ग्राम पंचायत बधानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed