फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   old men fallen outside the bus

सवारियों से खचाखच भरी सरकारी बस से गिरा बुजुर्ग

Thu, 06 Feb 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की समताना से हमीरपुर आ रही बस में चढ़ते ही एक वृद्ध अचानक सड़क पर गिर गया। इससे वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए भोटा अस्पताल ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

समताना से हमीरपुर आ रही एचआरटीसी की बस में काफी भीड़ थी। इसी बीच समताना के पास एक वृद्ध बस में चढ़ गया। भीड़ होने के कारण बस का दरवाजा बंद नहीं हुआ। इसी बीच बुजुर्ग को अचानक धक्का लग गया। दरवाजा खुला होने के कारण बुजुर्ग सीधा बस से नीचे सड़क पर गिर गया। हादसे में उसे चोटें आई हैं। मानवता का परिचय देते हुए बस ऑपरेटर उसे उपचार के लिए भोटा अस्पताल ले आए। यहां से इसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के बाद व्यक्ति को घर भेज दिया गया है। पुलिस में मामला दर्ज नहीं है। आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने बताया कि भीड़ के चलते व्यक्ति को धक्का लग गया। जिस कारण वह गिर गया था। उसका उपचार करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed