फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   officials inspected the fields

अधिकारियों ने किया खेतों का निरीक्षण

Thu, 24 Feb 2022 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
officials inspected the fields
भोरंज में कृषि विभाग के विशेषज्ञ गेहूं को लगने वाले रोग की जांच करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। गेहूं की फसल में पीला रतुआ रोग का पता लगाने के लिए कृषि विभाग ने जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन किया है। इस दल ने बुधवार को विकास खंड भोरंज के गांव जख्योल, बस्सी, तरक्वाड़ी, दियालड़ी और अन्य गांवों का दौरा करके खेतों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान निरीक्षण दल को कहीं पर भी इस रोग के लक्षण नजर नहीं आए। दल में शामिल कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा के प्रभारी डॉ. प्रदीप शर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अनूप कतना, आत्मा के उप परियोजना निदेशक डॉ. राकेश कुमार और विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. खूब राम ठाकुर ने क्षेत्र के किसानों को पीले रतुआ की पहचान और इसके उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को अपने खेतों का नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा कोई भी लक्षण नजर आने पर तुरंत कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed