फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nutritious diet prevents diseases: Dr. Verma

बीमारियों से बचाता है पौष्टिक आहार : डॉ. वर्मा

Sat, 05 Mar 2022 12:02 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Nutritious diet prevents diseases: Dr. Verma
सुपर मेगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, स्कूल स - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जो इंसान प्रतिदिन पौष्टिक आहार का सेवन करता है, वह कई बीमारियों से मुक्ति पाता है। संतुलित पौष्टिक आहार हमें कई बीमारियों से बचाता है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ सभी विद्यार्थी सेहत का विशेष ध्यान रखें। यह उद्गार जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने सुपर मैगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियंस स्माइल्स कार्यक्रम में कहे।
विज्ञापन

डॉ. वर्मा ने विद्यार्थियों को कोविड-19 के लक्षण और बचाव की बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मास्क पहनने, हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से अच्छी तरह साफ करने और उचित सामाजिक दूरी नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने हाथ धोने के तौर तरीके बताए। अगर कोई व्यक्ति बीमार है तो उसे बीमारी को छुपाने के बजाय डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। अस्पताल में चेकअप और टेस्ट करवाने के बाद सभी बीमारियों का इलाज संभव है।
विज्ञापन

डॉ. वर्मा ने कहा कि मोबाइल के लगातार इस्तेमाल से आंखों की रोशनी कम होती है। कोविड काल में ऑफलाइन कक्षाएं न चलने के कारण विद्यार्थियों को जो नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई वर्तमान में ऑफलाइन कक्षाओं से कर सकते हैं। समय का सदुपयोग करें और जो पूर्व में खोया है उससे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। डॉ. वर्मा ने कुपोषण, एनीमिया, टीबी, कैंसर जैसी बीमारों की रोकथाम और उपचार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से परिवार और आसपड़ोस के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। इससे पहले स्कूल के प्रबंध निदेशक इंजीनियर शगुन दत्त शर्मा, प्रधानाचार्य वाटिका सूद समेत स्टाफ ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
क्या कहते हैं विद्यार्थी-
11वीं की अंशिका का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलती हैं। जो विद्यार्थी जीवन के साथ व्यक्तिगत रूप से भी फायदेमंद रहती हैं।
11वीं की रिधम का कहना है कि कार्यक्रम में सेहत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। चिकित्सक ने जो जानकारी दी है, उसे जीवन में अमल में लाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे।

नौवीं की छात्रा लाभांशिका ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक ने पौष्टिक आहार और पढ़ाई के साथ-साथ व्यायाम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
नौवीं की छात्रा अर्शिया ने कहा कि कोविड के लक्षण और बचाव से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी यहां स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मिली है। वायरल एवं वैक्टीरियल रोगों के बारे में पता चला है।

सुपर मेगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य विभाग के कार?

सुपर मेगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य विभाग के कार?- फोटो : Hamirpur-HP

सुपर मेगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित क?

सुपर मेगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित क?- फोटो : Hamirpur-HP

सुपर मेगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित क?

सुपर मेगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित क?- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed