फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nutrition gardens in schools to be inspected to make mid-day meals nutritious.

Hamirpur (Himachal) News: मिड-डे मील को पौष्टिक बनाने के लिए स्कूलों में होगी पोषण वाटिकाओं की जांच

Sat, 05 Sep 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 05 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के छह शिक्षा खंडों में मिड-डे मील को अधिक पौष्टिक बनाने के लिए अब न्यूट्रिशन गार्डन (पोषण वाटिकाओं) का निरीक्षण किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की टीम स्कूलों में पहुंचकर मध्याह्न भोजन, खाद्य सामग्री और पोषण वाटिकाओं की स्थिति जांचेगी।
विज्ञापन

टीम वाटिकाओं में उगाई जा रही मौसमी सब्जियों और उनके रखरखाव का भी जायजा लेगी। बरसात की छुट्टियों के बाद इनका निरीक्षण नहीं हो पाया था। निदेशालय ने स्कूलों को मौसम के अनुसार सब्जियां उगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों को पौष्टिक और संतुलित आहार मिल सके।
विज्ञापन

कुल्लू में मिड-डे मील के बाद विद्यार्थियों के बीमार होने की घटना के बाद विभाग ने भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाई है। निरीक्षण में कमी मिलने पर सुधार के निर्देश दिए जाएंगे, जबकि बेहतर पोषण वाटिका संचालित करने वाले स्कूलों की गतिविधियों को अन्य स्कूलों में अपनाने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित मध्याह्न भोजन उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। पोषण वाटिकाओं के नियमित निरीक्षण के साथ खाद्य सामग्री और भोजन तैयार करने की प्रक्रिया की भी जांच की जाएगी। -कमल किशोर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article