फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nutrition Fortnight will be celebrated from 8th to 22nd April: Amarjeet Singh

आठ से 22 अप्रैल तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा : अमरजीत सिंह

Sun, 06 Apr 2025 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Apr 2025 07:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर । पोषण अभियान के तहत इस बार आठ से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें छोटे बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। इस दौरान लगभग 20 विभागों के माध्यम से कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, जल शक्ति विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके पोषण पखवाड़े की गतिविधियों की रूपरेखा तय की।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि पोषण पखवाड़ा चार मुख्य विषयों पर आधारित रहेगा। इसमें बच्चे की जिंदगी के पहले 1000 दिनों की महत्ता और इन दिनों के दौरान उसके सही पोषण, पोषण ट्रैकर के माध्यम से निगरानी एवं प्रचार-प्रसार, सीमैम मॉड्यूल के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन और बच्चों में मोटापे की समस्या को दूर करने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

अमरजीत सिंह ने कहा कि पोषण अभियान के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सभी संबंधित विभागों, विशेषकर महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य, आयुष और शिक्षा विभाग में आपसी समन्वय बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़े के दौरान दो वर्ष तक के बच्चों की ग्रोथ और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की जाएगी। इनमें कुपोषण और अनीमिया के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें त्वरित कदम उठाएंगी।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने पोषण पखवाड़े के संबंध में विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed