फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now you can get doctor's appointment from home through Sugam app.

Hamirpur (Himachal) News: अब सुगम एप से घर बैठे मिलेगी चिकित्सक की अपॉइंटमेंट

Thu, 14 May 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 14 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
नवीन ठाकुर
विज्ञापन

हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब चिकित्सकों से मिलने के लिए मरीजों को लंबी कतारों में लगकर ओपीडी पर्ची बनवाने की आवश्यकता नहीं होगी।
नई व्यवस्था के तहत मरीज घर बैठे ही सुगम स्वास्थ्य एप के माध्यम से डॉक्टर से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। अस्पताल प्रबंधन एक महीने के भीतर सभी 23 ओपीडी में ऑनलाइन पंजीकरण और भुगतान की सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसे हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम के तहत लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए मरीजों को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से “सुगम स्वास्थ्य” एप डाउनलोड करना होगा। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद मरीज को ऑनलाइन टोकन मिलेगा, जिसमें डॉक्टर से मिलने का समय पहले से तय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सुविधा से मरीजों का समय बचेगा और उन्हें ओपीडी में तय समय पर सीधे परामर्श मिल सकेगा। यह व्यवस्था डेंटल, रेडियोथेरेपी, ईएनटी और मनोचिकित्सा सहित सभी ओपीडी में लागू होगी।
अब तक मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए सुबह से लंबी कतारों में लगना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह प्रक्रिया पूरी तरह आसान और समयबद्ध हो जाएगी। संवाद

बॉक्स

दस रुपये का भुगतान भी ऑनलाइन होगा

मेडिकल कॉलेज में ओपीडी पर्ची के लिए अभी दस रुपये शुल्क लिया जाता है। जल्द ही भुगतान भी एप के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकेगा। इससे नकद भुगतान का झंझट भी खत्म होगा। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगी। इस तरह व्यवस्था की जाएगी कि ऑनलाइन भुगतान सीधे सरकारी खाते में जाएगा। चिकित्सक की ओर से दी गई स्वास्थ्य सलाह सहित दवाइयों की जानकारी भी ऑनलाइन मरीज को मिल पाएगी।

बॉक्स

मरीज को आभा एप बनाना जरूरी

सुगम स्वास्थ्य एप को संचालित करने के लिए मरीज की आभा आईडी होना जरूरी है। बिना आभा नंबर के यह एप संचालित नहीं होगा। सुगम स्वास्थ्य एप में मरीज को अस्पताल और विभाग चुनने की सुविधा रहेगी। ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने से बुजुर्गों को दिक्कतें आ सकती हैं।




कोट

सुगम स्वास्थ्य मोबाइल एप के माध्यम से मरीज चिकित्सकों से मिलने के लिए घर से पंजीकरण करवा सकते हैं। एक महीने के भीतर सभी ओपीडी में यह सुविधा दी जाएगी। -डॉ. देसराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article