फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now various diseases can be examined in Taunidevi Hospital

Hamirpur (Himachal) News: अब टौणीदेवी अस्पताल में विभिन्न रोगों की हो सकेगी जांच

Mon, 15 Dec 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 15 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। डॉ. लश्करी राम राठौर नागरिक अस्पताल टौणी देवी में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का निर्माण किया जाएगा। ऐसे में यहां पर अब हर प्रकार के संचारी और गैर संचारी रोगों के फैलने के कारणों की पड़ताल हो सकेगी।
विज्ञापन

निर्माण संबंधित कवायद शुरू हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बनी डीपीआर को हस्ताक्षरित कर वापस स्वास्थ्य विभाग को भेजा गया है। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण पर करीब 50 लाख रुपये का बजट खर्च होने का अनुमान है। इससे आमजन को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की जांच सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मरीजों को दर-दर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


यूनिट की सुविधा मिलने से स्वास्थ्य सेवाएं भी पहले से बेहतर होंगी। अस्पताल में काफी पंचायतों के लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। रोजाना यहां ओपीडी 200 से 250 के करीब होती है। विभिन्न प्रकार की बीमारियों के टेस्ट किए जाते हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देते हुए ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिट का निर्माण करीब 735 वर्ग फुट में किया जाएगा। यह यूनिट अस्पताल परिसर में बनेगी। टेस्ट रिपोर्ट भी कम समय में मरीजों को मिलना सुनिश्चित होगी। टौणी देवी अस्पताल के बीएमओ डॉ. रमेश रत्तू ने बताया कि ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट प्रस्तावित है। डीपीआर को हस्ताक्षरित कर दिया गया है। एनएचएम की ओर से सुविधा दी जाएगी।


नहीं काटने होंगे अन्य लैब के चक्कर
इस यूनिट में विभिन्न संचारी व गैर संचारी रोगों की जांच की सुविधा होगी। लोगों को ऑनलाइन जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने की सुविधा रहेगी। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर रिपोर्ट आएगी। इसके साथ ही बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के उपायों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। इसमें अलग से स्टाफ तैनात किया जाएगा। इसके बाद मरीजों को निजी पैथालॉजी लैब और जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed