फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now to study in primary schoolsThere will be programs to make it interesting

Hamirpur (Himachal) News: अब प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए होंगे कार्यक्रम

Thu, 27 Nov 2025 01:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के प्राथमिक स्कूलों में अब पढ़ाई अधिक रोचक होगी। तीन से पांच वर्ष के नौनिहालों की सुविधा के लिए स्कूल स्तर पर चार प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए स्टेशनरी की खरीदारी, माताओं के लिए सामुदायिक कार्यक्रम, स्कूल की सुविधाओं के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर और पोस्टरों की खरीदारी और शारीरिक विकास के स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर ने प्रति स्कूल को 3300 रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

ऐसे में 400 स्कूलों में चारों कार्यक्रम के आयोजन पर 13,20,000 रुपये का बजट खर्च होगा, जिससे विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी। स्कूल में स्टेशनरी की खरीदारी में विद्यार्थियों को कॉपी पेंसिल, रंग सहित अन्य पठन सामग्री प्रदान की जाएगी। इसके उपरांत प्री-प्राइमरी कक्षा में दाखिल बच्चों की माताओं के साथ माह में दो बार बैठकें होंगी, जिसमें विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल स्तर पर प्रदान की जा रही सुविधाओं के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर व बैनरों को खरीदा जाएगा, ताकि इन्हें दाखिले के समय प्रयोग किया जा सके। स्वास्थ्य उपचार के लिए स्कूलों में प्राथमिक चिकित्सा उपचार किट, एंटीबायोटिक दवाइयां और विश्राम कक्ष की उचित व्यवस्था होगी, ताकि नौनिहालों के बीमार होने पर स्कूल में उपचार दिया जा सके।

जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान स्कूलों में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर औचक निरीक्षण करेगा। प्रत्येक स्कूल में बजट जारी होने के बाद किए गए कार्यक्रमों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed