फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now there will be no power cuts in Bijri Bazaar

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी बाजार में अब नहीं लगेंगे बिजली कट

Sat, 22 Jun 2024 07:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
बाजार में स्थित पुराने ट्रांसफार्मर का हुआ मरम्मत कार्य
विज्ञापन

पूर्व में पुराने उपकरणों के कारण बाजार में लगते थे बिजली कट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल कोटला के अंतर्गत सेक्शन बिझड़ी में अब बिजली कटों से छुटकारा मिलेगा। बिझड़ी बाजार में स्थापित बिजली ट्रांसफार्मर की कर्मचारियों ने मरम्मत करवा दी है। पूर्व में ट्रांसफार्मर में अधिक लोड होने से अक्सर बाजार में बिजली के कट लगते रहते थे। अब बिजली बोर्ड ने ट्रांसफार्मर के पुराने कडक्टर्स, फ्यूज और सभी तारों को बदलकर अलग-अलग लोड सर्किट बना दिए हैं। अलग-अलग लोड सर्किट बनाने से बाजार में लगने बाले बार-बार के बिजली कटों से दुकानदारों को काफी हद तक राहत मिलेगी। स्थानीय दुकानदारों विजय सिंह, चमन लाल, वेद प्रकाश, शशि कुमार, शुभम और मनोज कुमार ने कहा कि वह लंबे समय से बिजली उपमंडल कोटला के सेक्शन बिझड़ी में लगाए गए उपकरणों को बदलने की मांग कर रहे थे। पुराने उपकरणों के कारण ट्रांसफार्मर पर अधिक बिजली का लोड रहता था लेकिन अब मरम्मत कार्य होने से उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिलेगा। इस बारे में बिजली उपमंडल कोटला के सहायक अभियंता रमेश कुमार ने कहा कि ट्रांसफार्मर काफी समय पहले स्थापित किया गया था और पूरे बाजार का लोड एक ही सर्किट पर होने से बार-बार फ्यूज उड़ जाते थे। ट्रांसफार्मर के पुराने सिस्टम में सुधार कर हर मेन पार्ट को बदल दिया गया है और लोड को भी अलग-अलग सर्किट में तबदील कर दिया है। अब बाजार में बिजली समस्या से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed