फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now the playground of Hamirpur children's school will remain open seven hours a day.

Hamirpur (Himachal) News: अब दिन में सात घंटे खुला रहेगा बाल स्कूल हमीरपुर का खेल मैदान

Thu, 20 Mar 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 20 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Now the playground of Hamirpur children's school will remain open seven hours a day.
बाल स्कूल हमीरपुर मैदान। - फोटो : संवाद
हमीरपुर। बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान के खोलने के समय में बदलाव किया गया है। अब मैदान सुबह चार से आठ बजे तक और शाम को पांच बजे से आठ बजे तक खुला रहेगा। पहले मैदान को अस्थायी तौर पर प्रतिदिन सुबह 5:30 से 7:00 और शाम को 6:00 से 7:30 बजे तक खोलने का समय तय किया गया था, लेकिन अब इस समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ वर्ष से बंद पड़े बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान को अब लोगों सुविधा के लिए खोल दिया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने समयसारिणी भी तैयार कर ली है। वीरवार से खेल मैदान के बाजार वाला गेट सुबह चार बजे से आठ बजे तक और शाम को पांच बजे से आठ बजे तक खुला रखा जाएगा ताकि जनता और बुजुर्ग सुबह और शाम की सैर कर सके। बस स्टैंड वाला और अन्य गेट बंद रहेंगे।
विज्ञापन

बाल स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद ने कहा कि लगभग 75 लाख रुपये की लागत से मैदान को विकसित करने का करने में करीब डेढ़ वर्ष का समय लगा और यह हमीरपुर शहर का इकलौता मैदान है जहां पर खिलाड़ी खेल सकते हैं और बुजुर्ग सैर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आम जनता की सुविधा के लिए मैदान के गेट को खोलने की समयसारिणी निर्धारित कर दी गई है । सैर के मैदान में बाकायदा ट्रैक बनाया गया है। इस ट्रैक को बनाने की मांग वरिष्ठ नागरिकों की ओर से की गई थी। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि लोग मैदान की सुंदरता को कायम रखने के लिए अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed