{"_id":"65e883a8b4d4f9aff50969bb","slug":"now-ration-card-holders-will-be-able-to-get-e-kyc-done-till-31st-march-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-123035-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब 31 मार्च तक ई-केवाईसी करवा सकेंगे राशन कार्ड धारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब 31 मार्च तक ई-केवाईसी करवा सकेंगे राशन कार्ड धारक
विज्ञापन
ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड हो सकते हैं बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी के लिए निर्धारित अंतिम तिथि को अब 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार विभाग ने प्रदेशभर में राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी करने का अभियान चलाया है।
इस अभियान के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य की ओर से अपनी ई-केवाईसी उस उचित मूल्य की दुकान में करवानी है, जहां से वे राशन लेते हैं। ई-केवाईसी प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्म तिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है। अरविंद शर्मा ने कहा कि जिला हमीरपुर में अब तक महज 83 फीसदी राशन कार्ड धारकों की ओर से ही अपनी ई-केवाईसी करवाई गई है। इसके लिए अंतिम तिथि को बार-बार आगे बढ़ाने के बावजूद कई उपभोक्ता अपना ई-केवाईसी प्रमाणीकरण नहीं करवा रहे हैं।
यदि कोई उपभोक्ता 31 मार्च तक भी अपना ई-केवाईसी प्रमाणीकरण नहीं करवाता है तो उसका राशन कार्ड ब्लॉक किया जा सकता है। जिला नियंत्रक ने कहा कि जिन राशन कार्ड उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वह शीघ्र अपनी निकटतम उचित मूल्य की दुकान पर इसे करवा लें। शिक्षा, रोजगार या अन्य कारणों से प्रदेश के अन्य जिलों में रह रहे लोग नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त लाभार्थी अपने नवीनतम सक्रिय मोबाइल नंबर विभाग से साझा कर खाद्यान्नों से संबंधित सूचना प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ता विभागीय वेबसाइट या पारदर्शिता पोर्टल ईपीडीएस.एचपी.जीओवी.इन पर खुद अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।