{"_id":"60df52e58ebc3ed8465369b1","slug":"now-patients-will-also-be-able-to-come-to-the-hospital-for-general-surgery-hamirpur-hp-news-sml375616223","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सामान्य सर्जरी के लिए भी मरीज आ सकेंगे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सामान्य सर्जरी के लिए भी मरीज आ सकेंगे अस्पताल
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में अब सामान्य सर्जरी भी शुरू हो गई है। कोरोना की दूसरी लहर के मामले घटने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने अस्पताल में सामान्य सर्जरी दोबारा शुरू कर दी है। इससे पूर्व कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कॉलेज प्रबंधन ने सामान्य सर्जरी बंद कर दी थी। महज आपातकालीन और जरूरी ऑपरेशन ही किए जा रहे थे। जबकि, सामान्य सर्जरी के मरीजों को आगामी तिथि दी जा रही थी। अब अस्पताल प्रबंधन ने सामान्य सर्जरी को शुरू कर दिया है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
इससे पूर्व गाल ब्लेडर में स्टोन सहित अन्य कई बीमारियों से पीड़ित यह मरीज सामान्य सर्जरी के लिए कोरोना के मामले कम होने का इंतजार कर रहे थे। अब जबकि यह सेवा अस्पताल में शुरू हो गई है तो इनका इंतजार खत्म हुआ है। अस्पताल के सर्जरी विभाग ने भी सर्जरी में प्रयोग होने वाले उपकरणों और अन्य सामान को फार्मेसी में सुचारु रखने के निर्देश दे दिए हैं।
पहली जुलाई से शुरू हुई सामान्य सर्जरी के लिए पहले दिन फिलहाल कम ही मरीज पहुंचे। जो मरीज सामान्य सर्जरी के लिए दो माह से इंतजार कर रहे हैं, वह अब अस्पताल में आकर अपना उपचार करवा सकते हैं। यहां हर सप्तह सोमवार और वीरवार को सर्जरी की जाती है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि कोरोना के मामले कम होने के बाद सामान्य सर्जरी शुरू कर दी है। इससे पूर्व दो माह तक केवल इमरजेंसी और जरूरी सर्जरी ही की गई।