फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now only one government bus will run from Hamirpur to Ex-Servicemen Canteen Loharda

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से पूर्व सैनिक कैंटीन लोहरड़ा तक अब एक ही सरकारी बस चलेगी

Sun, 11 Aug 2024 06:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 11 Aug 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने घाटे से उभरने के प्रयास में कम आय वाले रूटों को बंद करने का कदम उठाया है। इस प्रक्रिया के तहत हमीरपुर डिपो ने पूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही चार बसों में से तीन को बंद करने का निर्णय लिया है। अब केवल एक ही बस इस रूट पर चलेगी।
विज्ञापन

पूर्व में पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए हमीरपुर से बाईपास पास लोहरड़ा स्थित कैंटीन तक जाने के लिए चार बसें चलाई जा रही थीं। ये बसें सुबह 8:15, 9:30, 11:30 और दोपहर 3:30 बजे चलती थीं। मगर रूट पर सवारियां कम होने और बसों का खर्च तक नहीं निकल पाने के कारण निगम ने चार में से तीन बसों को बंद करने का फैसला किया है। अब केवल सुबह 8:15 बजे वाली बस ही कैंटीन के लिए रवाना होगी। रविवार को यह बस भी बंद रहेगी।
विज्ञापन

मई में पूर्व सैनिकों की कैंटीन को हमीरपुर बाईपास के पास लोहरड़ा में किराये के भवन में स्थानांतरित किया गया था। हमीरपुर बस अड्डे से कैंटीन की दूरी पांच किलोमीटर से अधिक है। इसके कारण पूर्व सैनिकों को कैंटीन तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को हल करने के लिए हमीरपुर डिपो ने चार बसें शुरू की थीं, लेकिन सवारियों की कमी के कारण यह सेवा घाटे में चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक हमीरपुर राजकुमार पाठक ने कहा कि पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए हमीरपुर से बाईपास पास लोहरड़ा रूट पर चार बसें चलाई गई थीं, लेकिन सवारियां कम होने से तीन बसों को बंद कर दिया गया है। अब केवल सुबह 8:15 बजे वाली बस ही चला करेगी, और रविवार को यह बस भी बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed