फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now mother and son missing from Chuan village, daughter had gone missing nine months ago

Hamirpur (Himachal) News: अब चुआण गांव से मां और बेटा गायब, नौ माह पूर्व लापता हुई थी बेटी

Tue, 25 Jun 2024 05:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
लापता महिला की जेठानी ने भोटा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई, जांच जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोटा (हमीरपुर)। पुलिस सहायता कक्ष भोटा के तहत ग्राम पंचायत मोरसु सुल्तानी के चुआण गांव से एक मां और बेटा गायब हो गए हैं। लापता महिला की जेठानी विमला देवी पत्नी होशियार सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी देवरानी माया देवी (58) और उसका बेटा राकेश कुमार (28) 17 मार्च से लापता हैं।

वह दोनों आज तक घर नहीं लौटे हैं। दो माह से ऊपर का समय हो चुका है। दोनों ही मां और बेटे का कोई पता नहीं चल पाया है। रिश्तेदारों व अन्य जगहों पर भी गए पर दोनों का कोई पता नहीं चला। पति की मृत्यु हो चुकी है। लगभग नौ माह पहले माया देवी अपने बेटे और बेटी के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही पठानकोट कैंट के पास प्लेटफार्म-2 पर पहुंचे तो कटरा वाली ट्रेन चल पड़ी। मां और बेटा ट्रेन में चढ़ गए पर बेटी ट्रेन में नहीं चढ़ पाई। उन्होंने कहा कि माया देवी की बेटी दिमागी रूप से कमजोर थी। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म से बाहर निकाली तो बेटी किसी कॉलोनी की तरफ चली गई। पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के पास पुलिस में भी यह मामला दर्ज है। जिला परिषद सदस्य राजेश ने कहा कि तीनों को ढूंढने का बहुत प्रयास किया पर कोई पता नहीं चला। वहीं, भोटा पुलिस सहायता कक्ष के प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed