{"_id":"6352e10882605f69d24b5c72","slug":"now-candidates-will-get-canteen-facility-in-district-library-hamirpur-hp-news-sml4257053126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला लाइब्रेरी में अब अभ्यर्थियों को मिलेगी कैंटीन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला लाइब्रेरी में अब अभ्यर्थियों को मिलेगी कैंटीन की सुविधा
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पुस्तकालय में नवंबर से अभ्यर्थियों को कैंटीन की सुविधा प्राप्त होगी। कैंटीन के निर्माण के लिए 1.29 लाख रुपये का अतिरिक्त बजट जारी हो गया है। इससे कैंटीन का अधूरा निर्माण कार्य पुन: शुरू होगा। अमर उजाला ने 16 सितंबर के अंक में लाइब्रेरी में कैंटीन निर्माण कार्य रुकने का मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सरकार की ओर से अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में कैंटीन निर्माण कार्य के लिए अतिरिक्त बजट जारी कर दिया है। अब अभ्यर्थियों को शीघ्र ही लाइब्रेरी में कैंटीन की सुविधा प्राप्त होगी। वर्तमान में पुस्तकालय भवन सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक खुला रहता है। इसमें जिलाभर से दूर-दूर के क्षेत्रों से 200 से 250 विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और पुस्तकें लेने आते हैं।
दिनभर पढ़ाई के बाद विद्यार्थियों को खाना खाने के लिए पर्याप्त स्थान न होने से असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। वहीं, कुछ एक विद्यार्थी पुस्तकालय भवन के प्रांगण में सीढ़ियों पर बैठकर ही खाना खाते हैं। इसी के चलते विद्यार्थी पुस्तकालय प्रबंधन से लगातार भवन परिसर में कैंटीन बनाने की मांग कर रहे थे। पुस्तकालय प्रबंधन समिति ने जिला उपायुक्त को अभ्यर्थियों की मांग से अवगत करवाते हुए 3.87 लाख रुपये का एस्टिमेट बनाकर कैंटीन बनाने की मांग की थी। इसके बाद कैंटीन निर्माण कार्य के लिए ढाई लाख की राशि स्वीकृत की गई है, परंतु स्वीकृत राशि से केवल कैंटीन का शेड ही खड़ा हो पाया था। बजट के अभाव में निर्माण कार्य अधर में लटक गया था।
इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी हमीरपुर अभिनीत कात्यान का कहना है कि जिला पुस्तकालय भवन परिसर में कैंटीन का निर्माण कार्य बजट के अभाव में रुक गया था। प्रशासन को अवगत करवाने पर निर्माण कार्य के लिए अतिरिक्त बजट स्वीकृत हो गया है। शीघ्र कैंटीन बनकर तैयार हो जाएगी।