{"_id":"57891ff64f1c1b737e13de4c","slug":"not-allowed-preser-horn","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बसों से म्यूजिक सिस्टम, प्रेशर हार्न हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बसों से म्यूजिक सिस्टम, प्रेशर हार्न हटाने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बसों में लगे म्यूजिक सिस्टम, प्रेशर हॉर्न, काले शीशे एवं बोनट बेंच हटाने होंगे। यही नहीं चालकों व परिचालकों को नीली (डार्क ब्लू) वर्दी पहनना अनिवार्य होगा। नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बस मालिकों को इन आदेशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
आरटीओ हमीरपुर डा. विक्रम महाजन ने जिला के सभी बस मालिकों को निर्देश दिए हैं कि प्राइवेट स्टेज कैरेज बसों में म्यूजिक सिस्टम, प्रेशर हॉर्न, काले शीशे, पर्दे तथा बोनट के ऊपर अतिरिक्त बेंच लगाना गैरकानूनी है। यदि किसी बस को इस तरह की स्थिति में पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विभाग की ओर से बसों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बसों में प्रेशर हॉर्न, काले शीशे, पर्दे व बोनट के उपर अतिरिक्त बेंच पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन