फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Not a single gardener sold mango in 5 mango collection centers

Hamirpur (Himachal) News: 5 आम संग्रह केंद्रों में एक भी बागवान ने बेचा आम

Sun, 15 Sep 2024 08:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
सीजन खत्म होने की कगार पर खोले गए थे केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। बागवानों को आम का बेहतर दाम मिले, इस उद्धेश्य की पूर्ति के लिए जिले के 5 स्थानों में आम संग्रह केंद्र खोले गए थे। सरकार की इस मुहिम को उस समय झटका लगा जब इन केंद्रों में एक भी बागवान ने आम की फसल को नहीं बेचा है। इन केंद्रों में आम का संग्रहण शून्य हुआ है। फिलहाल सरकार की ओर से इन्हें बंद कर दिया गया है। अब इन्हें अगले साल पुन: खोला जाएगा। इस वर्ष इन केंद्रों को तब खोला गया था, जब आम का सीजन खत्म होने के कगार पर था।

आम संग्रह केंद्रों को अगस्त की शुरुआत में खोला गया था लेकिन तब तक आम की सभी किस्मों के फलों को बागवान बेच चुके थे। कुछ ही किस्म के आम के फल बचे थे। मंडी मध्यस्थता योजना के तहत प्रदेशभर मेंं हिमफेड और एचपीएमसी के माध्यम से 42 आम संग्रह केंद्र खोले गए थे। इनमें हमीरपुर जिले के 5 केंद्र भी शामिल थे। इन आम संग्रह केंद्रों में बागवानों से आम 12 रुपये प्रति किलो की दर से लिया जाना प्रस्तावित था। गोर रहे कि सरकार की ओर से हर साल इन आम संग्रह केंद्रों को खोला जाता है ताकि किसी बागवान को मंडी या बाहरी राज्यों के आम ठेकेदारों के मूल्य संतोषजनक नहीं लगते हैं तो वह इन संग्रह केंद्रों में आम बेच सकता है। लेकिन, इस बार आम संग्रह केंद्रों को खुलने में देरी हो गई। 25 जून के बाद आम की फसल तैयार शुरू होना हो जाती है। उसके बाद यह मंडियों में बिकने को तैयार हो जाता है। इस बारे में बागवानी विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने कहा कि बागवानों को आम का बेहतर दाम मिले, इसके लिए जिला में 5 आम संग्रह केंद्र खोले गए थे। यहां पर एक भी बागवान ने अपनी आम की फसल को नहीं बेचा है। यहां आम का संग्रहण नहीं हुआ है। फिलहाल इन्हें बंद कर दिया गया है। अब इन केंद्रों को अगले वर्ष खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed