फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Northeast states have stamped on public welfare policies: Dhumal

पूर्वोत्तर राज्यों ने जनहितकारी नीतियों पर लगाई मुहर : धूमल

Thu, 02 Mar 2023 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों ने केंद्र की गरीब कल्याण योजनाओं और जन हितकारी नीतियों पर मुहर लगाई है। पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा के चुनाव परिणामों में भाजपा और सहयोगी दलों को मिली एकतरफा जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और पार्टी संगठन के अथक प्रयासों की बदौलत पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा ने फिर से एक बार जीत का परचम लहराया है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर राज्यों के चुनावों में मिली जीत पर वह केवल इतना ही कहना चाहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों की जनता द्वारा भाजपा के पक्ष में सकारात्मक जनादेश एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी नीतियों पर मुहर है। पूर्व मुख्यमंत्री ने जनकल्याण के साथ सबका साथ-सबका विकास की नीति पर पुन: विश्वास जताने के लिए नागालैंड त्रिपुरा और मेघालय की जनता का हार्दिक अभिनंदन किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं पूर्वोत्तर राज्यों की पार्टी संगठन और स्थानीय कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत पर बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed