फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No toilets around Maihre, migrated labrourers going toilet in open

मैहरे में नहीं शौचालय, खुले में जा रहे प्रवासी

Tue, 19 Apr 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर Updated Tue, 19 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
No toilets around Maihre, migrated labrourers going toilet in open
शौचालय - फोटो : file

उपमंडल के मुख्य कस्बे मैहरे में प्रवासी मजदूर सरकार के स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाते हुए खुले में शौच जा रहे हैं। इन प्रवासी परिवारों ने किराए की भूमि में झोपड़ियां बनाई हैं। झोपड़ियों के निकट कूड़े के ढेर लगे हैं। भू मालिक प्रवासी परिवारों से किराया तो वसूल रहे हैं लेकिन शौचालय की व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन


बीएमओ बड़सर की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झुग्गी झोपड़ियों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंपेगी। शिव नगर मैहरे के लोगों ने एसडीएम से शिकायत की है कि उनके घरों के पास प्रवासी लोगों के 50 परिवार झोंपड़ियों में रहते हैं।
विज्ञापन


इन परिवारों की लगभग 200 से अधिक आबादी है। यहां शौचालय नहीं होने से ये लोग खुले में शौच जा रहे हैं। पानी की निकासी की व्यवस्था तक नहीं है। नालियों में मक्खी मच्छर पनप रहे हैं। गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका है। इस शिकायत के चलते बीएमओ निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस निरीक्षण के दौरान पाया कि झोंपड़ियों में रहने वालेइन परिवारों के पास शौचालय नहीं है। स्थानीय निवासी रामपाल, हर्ष कुमार, सुमित कुमार, सतीश कुमार, विजय कुमार, राजीव कुमार ने सफाई की उचित व्यवस्था करवाने की मांग की है।

मामला ध्यान में नहीं आया है। पास पड़ोस को स्वच्छ बनाए रखना सभी का दायित्व है। इसमें पंचायतों की जिम्मेवारी बनती होगी तो जवाब मांगा जाएगा।
- विजय कुमार, बीडीओ, बिझड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed