फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   'Nipun Melas' to be organized in 402 primary schools.

Hamirpur (Himachal) News: 402 प्राथमिक स्कूलों में लगेंगे निपुण मेले

Mon, 31 Aug 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 31 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 402 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने के लिए निपुण मेले आयोजित किए जाएंगे। मेलों में गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषय से जुड़ी गतिविधियां खेल-खेल में करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

पंचकोषीय विकास के लिए पांच अलग-अलग स्टाॅल लगाए जाएंगे, जिनमें अध्यापकों के साथ विद्यार्थियों की माताएं भी भाग लेंगी। तीन से नौ वर्ष तक के बच्चों को अंकगणित, पढ़ने और लिखने में दक्ष बनाने पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने गतिविधियों के आयोजन को लेकर स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कक्षा स्तर के अनुसार अलग-अलग समय पर गतिविधियां करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन के तहत गणित में जमा-घटाव, अंग्रेजी में शब्द ज्ञान तथा हिंदी में सही उच्चारण और लिखावट से जुड़ी गतिविधियां होंगी। निपुण मेले के बाद विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और बुनियादी ज्ञान का आकलन करने के लिए टेस्ट भी लिया जाएगा।

कोट
निपुण मेलों के आयोजन को लेकर शिक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मेलों में बच्चों को कठिन विषयों को खेल-खेल में सीखने का अवसर मिलेगा। -नवीन कुमार, उपनिदेशक, गुणवत्ता नियंत्रक एवं डीपीओ समग्र शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article