फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NHAI should get the damaged roads and paths repaired within two weeks

Hamirpur (Himachal) News: दो सप्ताह में क्षतिग्रस्त सड़क और रास्तों की मरम्मत करवाए एनएचएआई

Wed, 09 Jul 2025 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 09 Jul 2025 07:12 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने किया नादौन में फोरलेन निर्माण से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
विज्ञापन

चील बाहल भूम्पल, भट्ठा और शहर के वार्ड एक सहित 10 से अधिक स्थानों का दौरा किया
वार्ड नंबर एक में ड्रेनेज की समस्या के समाधान के लिए पानी को ब्यास की ओर मोड़ा जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। नादौन में फोरलेन निर्माण से संपर्क सड़कें तबाह चुकी हैं। लोगों के घरों के आंगन और जमीनों में पानी घुस रहा है। ड्रेनेज सिस्टम बुरी तरह से तबाह हो चुका है। ऐसी 10 से अधिक शिकायतों पहुंचने पर डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचएआई को यहां पर दो सप्ताह के भीतर संपर्क सड़कों को बहाल करने, ड्रेनेज सिस्टम बनाने, संपर्क रास्तों के निर्माण करने के लिए कहा है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नादौन राकेश शर्मा, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विक्रम मीणा सहित अन्य कईं अधिकारी मौजूद रहे।
डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह और अन्य अधिकारियों ने चील बाहल भूम्पल, भट्ठा और शहर के वार्ड एक सहित 10 से अधिक स्थानों का निरीक्षण किया। वार्ड नंबर एक में ड्रेनेज की समस्या के समाधान के लिए निर्देश दिए। यहां पर घरों के आंगन और खेतों में सड़क का पानी घुस रहा है। इस पानी को ड्रेनेज से ब्यास की ओर मोड़ा जाएगा। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में नादौन के पारस नाले के करीब से मलबे को हटाने, गुरुद्वारे के पास पिलर के निर्माण के लिए खोदाई के कार्य को जल्द पूरा करने और घरों की ओर पानी न जाए इसके लिए तिरपाल की व्यवस्था करने, जंजोली सड़क को बहाल करने के लिए कहा। जलाड़ी भड़ियार में संपर्क सड़क बहाल करने, लाहड़ कोटलू रास्ते का निर्माण करने भूंपल स्कूल के समीप दो हैंडपंप लगाने और तेलकड़ के संपर्क रास्ते को दो सप्ताह के भीतर बहाल करने का अल्टीमेटम दिया गया है। डीसी हमीरपुर ने इस दौरान प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर ही इन समस्याओं के समाधान के लिए फोरलेन अधिकारियों को आदेश दिए।
विज्ञापन


गिरने की कगार पर एक घर
कुछ दिनों से क्षेत्र में हो रही बरसात के कारण शहर के वार्ड एक में फोरलेन के किनारे स्थित घरों में पानी घुस जाने से लोग काफी परेशान थे। इस बारे में दस से अधिक शिकायतें प्रशासन को मिली थी। उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्या सुनकर उन्हें आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र ही स्थायी समाधान कर दिया जाएगा। इस स्थल के निकट ही ब्यास नदी पर निर्माणाधीन पुल के मुहाने के पास निर्माण कार्य के कारण एक घर गिरने के कगार पर है। उपायुक्त ने यहां भी मौका का निरीक्षण करके शीघ्र इस समस्या के समाधान का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह के निर्देशों पर जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करवाया जाएगा। एनएचएआई के अधिकारियों ने इन कार्यों को जल्द पूरा करने की हामी भरी है। इन कार्यों की लगातार समीक्षा की जाएगी।-राकेश शर्मा, एसडीएम, नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed