फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Newly married woman assaulted in Hamirpur bus stand

हमीरपुर बस स्टैंड में नवविवाहिता महिला से मारपीट

Fri, 27 Aug 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बस स्टैंड हमीरपुर में एक नवविवाहिता से मारपीट करने की घटना सामने आई है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट करने वाला व्यक्ति महिला का पति बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई कि मारपीट करने वाला व्यक्ति नवविवाहिता महिला का पति है या फिर कोई और। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला जैसे ही बस से उतरने लगती है तो व्यक्ति उसे जोर से पीछे से धक्का देता है। जिससे महिला नीचे गिर जाती है। महिला ने पर्स के साथ कुछ सामान भी हाथ में पकड़ा था, वह भी जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद व्यक्ति बर्बरता से महिला के साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन

महिला के चेहरे से खून तक निकल आता है। यह सब देखकर मौके पर भीड़ एकत्र हो जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ लोग उस महिला को मारपीट करने वाले व्यक्ति के चंगुल से बचाते हैं तथा भीड़ में ही मौजूद कुछ लोग उस व्यक्ति पर भी अपने हाथ साफ करते हैं। इसके बाद व्यक्ति महिला का सामान जमीन से उठाता है और कुछ ही देर में दोनों एक निजी बस में सवार हो जाते हैं। महिला लगातार रोती रहती है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी पंचायत समिति हमीरपुर के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि व्यक्ति ने महिला को बस के अंदर से धक्का दिया। उन्होंने कहा कि लड़ाई की क्या वजह थी, इस बारे में तो कोई पता नहीं चल पाया है। इसके बाद वह किसी बस में बैठ कर वहां से पत्नी के साथ कहीं रवाना हो गया। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड में एक महिला पुलिसकर्मी की तैनाती होनी चाहिए, ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वहीं, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि फिलहाल उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed