फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   New Education Policy 2020 will start in colleges from the new session: Bassi

महाविद्यालयों में नए सत्र से शुरू होगी नई शिक्षा नीति 2020 : बस्सी

Sun, 17 May 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 17 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
New Education Policy 2020 will start in colleges from the new session: Bassi
नादौन महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते प्राध्यापक। स्रोत  सं
नादौन(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय नादौन में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत आयोजित संकाय विकास कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। उच्च शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार बस्सी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 9 मई से 16 मई तक आयोजित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय आगामी शैक्षणिक सत्र से महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को पूर्ण रूप से लागू करने जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों को नीति के विभिन्न आयामों, उद्देश्यों और कार्यान्वयन प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं ने बहुविषयक शिक्षा, कौशल आधारित शिक्षण, अकादमिक क्रेडिट बैंक, विद्यार्थियों के समग्र विकास, शोध एवं नवाचार, डिजिटल शिक्षण, मूल्यांकन प्रणाली और भारतीय ज्ञान परंपरा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किए।
समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed