{"_id":"663df10e9253c8d1150eda2f","slug":"ncc-camp-going-on-in-jawahar-navodaya-vidyalaya-dungri-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में चल रहा है एनसीसी कैंप, कैडेट सीख रहे अचूक फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में चल रहा है एनसीसी कैंप, कैडेट सीख रहे अचूक फायरिंग
Fri, 10 May 2024 03:35 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 10 May 2024 03:35 PM IST
सार
जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में एनसीसी का कैंप चल रहा है। 4 एचपी (आई) कंपनी एनसीसी हमीरपुर की ओर से चल रहे 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन गर्ल्स कैडेट ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एसएस रावत के सूक्ष्म निरीक्षण में पॉइंट 22 राइफल से अचूक निशाने लगाना सीखे।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में फायरिंग का प्रशिक्षण लेते हुए एनसीसी कैडेट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में 4 एचपी (आई) कंपनी एनसीसी हमीरपुर की ओर से चल रहे 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन गर्ल्स कैडेट (जेडब्ल्यू, एस डब्ल्यू) ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एसएस रावत के सूक्ष्म निरीक्षण में पॉइंट 22 राइफल से अचूक निशाने लगाना सीखे।
विज्ञापन
कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एसएस रावत ने बताया कि कैडेट से फायरिंग करवाने का प्रमुख लक्ष्य है कि कैडेट्स हथियार से परिचित हो जाएं और हथियार का डर उनके मन से निकल जाए। इसके साथ ही साथ कैडेट्स ने फायरिंग पोजिशन, सेक्शन फॉर्मेशन के प्रकार और आवश्यकता, मैप रीडिंग में मैप क्या है? इसकी आवश्यकता क्यों होती है। कंपास की सहायता से उत्तर दिशा की पहचान, प्रेरणा, मनोबल, टीम -भावना, एनजीओ और उनके समाज के लिए योगदान इत्यादि विषयों के बारे में एनसीसी के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
शुक्रवार दिन की शुरुआत 6:30 पर पीटी के साथ हुई। जिसमें कैडेट्स ने दौड़ के साथ-साथ अन्य कई तरह के व्यायाम किए और बाद में ड्रिल परेड में खुली लाइन चल, निकल लाइन चल, तेज चल और तेज चल में दाएं-बाएं-पीछे मुड़ की ट्रेनिंग ली। सारी दिनचर्या कैडेट्स को प्रेरित, प्रशिक्षित और संगठित नागरिक बनाने के लिए शिविर में शामिल की गई है।
विज्ञापन