फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   National Inspire Award participant Saloni is eyeing the people

राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रतिभागी सलौनी पर टिकी लोगों की निगाह

Thu, 21 Apr 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
National Inspire Award participant Saloni is eyeing the people
मॉडल के साथ छात्रा सलौनी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर की छात्रा सलौनी शर्मा अब नेशनल इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में भाग लेने मंडी पहुंच गई हैं। वह यहां पर राष्ट्रीय स्तर पर अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगी। राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में देशभर के सैकड़ों विद्यार्थी मॉडल प्रस्तुत करेंगे। इस प्रतियोगिता से पूर्व विद्यार्थियों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई, ताकि प्रतिभागी अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाएं।
विज्ञापन

इसमें प्रदेशभर से चयनित विद्यार्थियों ने कार्यशाला में भाग लिया। वहीं, बुधवार को आईआईटी मंडी में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्र स्तरीय मॉडल प्रदर्शन प्रतियोगिता में देश भर के विद्यार्थी इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत बनाए मॉडलों को प्रस्तुत कर रहे हैं। अब हमीरपुर की बेटी सलौनी के प्रदर्शन पर लोगों की निगाहें टिकी हैं। बारहवीं कक्षा की छात्रा सलौनी शर्मा ने चालक को नींद आने पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ड्राइवर स्लीपिंग सेंसर तैयार किया है, जो गाड़ी चलाते समय चालक को नींद आने पर होनी वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सहायक होगा। इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत छात्रा का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ है। वहीं, पूरे प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

राष्ट्र स्तर पर चयनित होने से पूर्व यह मॉडल राइट अप के लिए दिल्ली भेजा गया था। जहां से स्वीकृति मिलने के बाद छात्रा को इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत दस हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। राशि मिलने के बाद छात्रा ने मॉडल तैयार किया था। छात्रा का कहना है कि इस मॉडल को बनाने के लिए विज्ञान शिक्षक सीमा शर्मा का भरपूर सहयोग रहा है। यह सेंसर गाड़ी के अगले शीशे पर लगाया जाएगा, जो नींद आने पर चालक की आंखों को स्कैन कर अलार्म देगा। इस संदर्भ में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुधीर चंदेल का कहना है कि जिले से एक ही छात्रा का चयन हुआ है। छात्रा का मॉडल विशेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed