फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Narendra Atri takes blessings from the Dalai Lama

Hamirpur (Himachal) News: नरेंद्र अत्री ने दलाई लामा से लिया आशीर्वाद

Mon, 25 May 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 25 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Narendra Atri takes blessings from the Dalai Lama
हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री महामहिम दलाईलामा से आर्शीवाद लेते हुए। स्वय
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव रहे एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने धर्मशाला में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने दलाई लामा द्वारा विश्व शांति, करुणा, मानव कल्याण एवं भाईचारे के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें मानवता का प्रेरणास्रोत बताया। मीडिया को दिए बयान में नरेंद्र अत्री ने कहा कि दलाई लामा का जीवन पूरी दुनिया के लिए शांति, सहिष्णुता और सेवा का संदेश देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पावन भूमि पर दलाई लामा की उपस्थिति प्रदेशवासियों के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उनके विचार समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ युवाओं को नैतिक मूल्यों और मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र अत्री ने कहा कि महामहिम से प्राप्त आशीर्वाद और मार्गदर्शन उनके सामाजिक एवं खेल गतिविधियों से जुड़े कार्यों में नई ऊर्जा प्रदान करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed