फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Narendra Atri awarded the meritorious of Navodaya Vidyalaya Dungri

नरेंद्र अत्री ने नवाजे नवोदय विद्यालय डुंगरी के मेधावी

Tue, 29 Mar 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Narendra Atri awarded the meritorious of Navodaya Vidyalaya Dungri
जेएनवी के मेधावियों को सम्मानित करते नरेंद्र अत्री। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र अत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में अत्री ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी ने बहुत ही सराहनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। यह विद्यालय हिमाचल प्रदेश के बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में शामिल है। इसके लिए विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं। कड़ी स्पर्धा के इस युग में विद्यार्थियों को परीक्षा की अधिक चिंता नहीं करनी चाहिए, बल्कि इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करना चाहिए तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए। नरेंद्र अत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भी बांटे।
विज्ञापन

इससे पहले प्रधानाचार्य जीएस तोमर ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। उपप्रधानाचार्य निशि गोयल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सर्वप्रथम छठी और सातवीं कक्षा की छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया। सातवीं की छात्रा श्रेया ने माता-पिता और गुरुजनों पर कविता सुनाकर सबको भाव-विभोर कर दिया। नवमी की छात्राओं के नृत्य ने भी खूब तालियां बटोरीं। छठी कक्षा की छात्राओं के मंडियाली गिद्दे और सातवीं कक्षा की छात्राओं के झमाकड़े ने भी भरपूर मनोरंजन किया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक वीरेंद्र सैनी और अंग्रेजी की पीजीटी अर्चना ने मंच संचालन किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, आर्ट और अन्य विषयों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed