{"_id":"68827bcc77b61722f80dd999","slug":"nalsas-veer-parivar-sahayata-yojana-will-start-tomorrow-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-161977-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कल शुरू होगी नालसा की \nवीर परिवार सहायता योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कल शुरू होगी नालसा की वीर परिवार सहायता योजना
Fri, 25 Jul 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। वीर सैनिकों के परिवारों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर वीर परिवार सहायता योजना-2025 आरंभ करने जा रही है।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष 26 जुलाई को वीर परिवार सहायता योजना का शुभारंभ करेंगे। देशभर के राज्यों के सैनिक कल्याण बोर्डों में स्थापित होने वाली विधिक सेवाएं क्लीनिकों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।
इसी कड़ी में, हमीरपुर स्थित हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम के मुख्यालय में स्थापित होने वाली विधिक सेवाएं क्लीनिक का शुभारंभ भी वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला के वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक निगम और सैनिक कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और वीर सैनिकों के परिजन भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने ने बताया कि विधिक सेवाएं क्लीनिक में भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों व उनके परिजनों को कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। संवाद