{"_id":"699f4e4581c3b85a4e0165c2","slug":"naib-tehsildar-directed-to-investigate-complaint-of-illegal-dumping-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-184819-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अवैध डंपिंग की शिकायत पर नायब तहसीलदार को जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अवैध डंपिंग की शिकायत पर नायब तहसीलदार को जांच के निर्देश
Thu, 26 Feb 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत मालग और बढ़ेड़ा के बीच स्थित एक नाले में अवैध डंपिंग के मामले में एसडीएम की ओर से जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।एसडीएम नादौन ने नायब तहसीलदार को वास्तविक स्थिति का जायजा लेने को लेकर निर्देशित किया है।
एसडीएम नादौन ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों से शिकायत मिलने के बाद इस मामले नायब तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए हैं। स्थानीय निवासी जीवन सिंह ने बोर्ड और व प्रशासन को शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति पर नाले में अवैध रूप से डंपिंग की है। मामले में पुलिस को भी शिकायत दी गई थी।
जीवन सिंह का कहना है कि इससे उनकी जमीन को भी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, इस बारे में एसडीएम निशांत शर्मा का कहना है कि उन्होंने हाल ही में एसडीएम का कार्यभार संभाला है। उनके पास जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से पत्र आया है। मामले को लेकर नायब तहसीलदार को स्थिति का जायजा लेकर शीघ्र अवगत करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, नायब तहसीलदार कांगू बलवंत सिंह का कहना है कि एसडीएम कार्यालय की ओर से उन्हें अभी पत्र नहीं मिला है। अगर कोई निर्देश मिलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी