{"_id":"68fa726343874f79640410e7","slug":"nagar-parishad-nadaun-will-now-strengthen-the-economy-with-waste-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-170972-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद नादौन अब कचरे से सुदृढ़ करेगी आर्थिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद नादौन अब कचरे से सुदृढ़ करेगी आर्थिकी
Thu, 23 Oct 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम हमीरपुर के तहत बाजार में लगे हुए कूड़े के ढेर। स्रोत : जागरूक पाठक
- फोटो : भैया दूज पर भाई को तिलक करती बहन।
हमीरपुर। घरों से निकलने वाला कचरा यूं तो लोगों के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं है, मगर उसी कचरे का सही वैज्ञानिक तरीके से निपटारा किया जाए तो वह सोना भी उगल सकता है। इसी तरह नगर परिषद नादौन अब घर-घर से निकलने वाला कचरे से अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करेगी।
अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए नगर परिषद घर-घर से निकलने वाले कचरे की कंपोस्ट खाद तैयार करेगी, जिसे वह किसानों को बेचेगी। कचरे से बनने वाली कंपोस्ट खाद को कृषि योग्य खाद बनाने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। शीघ्र ही नगर परिषद इसका सैंपल चैक करवाएगी। अगर यह सैंपल पास होता है, तो फिर इसे किसानों को उचित मूल्य पर बेचा जाएगा, जिससे किसानों को प्राकृतिक खाद उपलब्ध हो सकेगी।
नगर परिषद नादौन के तहत प्रतिदिन 2.5 टन सूखा तथा गीला कचरा निकलता है। इसमें गीला कचरा अधिक होता है। नगर परिषद इस कचरे का निपटान करने के लिए इसकी कंपोस्ट खाद तैयार करती है, लेकिन इसमें नाइट्रोजन की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इसे कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें नगर परिषद की ओर से बुरादा और अन्य सामग्री मिलाई जा रही है, जिससे नाइट्रोजन की मात्रा को कम किया जा सके।
विज्ञापन
इसके बाद इसके दोबारा से सैंपल भरे जाएंगे। सैंपल पास होने के बाद इसे बिक्री के लिए रखा जाएगा। किसानों के हित को देखते हुए नगर परिषद इसका निजी क्षेत्र से कम दाम तय करेगी। नगर परिषद के अधिकारियों की मानें तो इससे नगर परिषद को अतिरिक्त आय होगी।
नगर परिषद नादौन हर वर्ष डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने के लिए लाखों रुपये खर्च करती है। अगर कंपोस्ट खाद से आमदनी होती है, तो इससे नगर परिषद का भार भी कम होगा। इसके लिए नगर परिषद शीघ्र ही नगर परिषद के पार्षदों और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी, जिसमें इस बाबत प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा।
कोट :
नगर परिषद नादौन के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित किया जाता है। इसमें नगर परिषद कंपोस्ट खाद तैयार कर रही है। इसमें नाइट्रोजन की मात्रा अधिक है। इसे कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद शीघ्र ही इसके सैंपल भरे जाएंगे। सैंपल पास होने के बाद इसका प्रयोग कृषि के लिए किया जा सकेगा।
-रमन कुमार, कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नादौन