{"_id":"6419f0721a2b8e424f098e86","slug":"nagar-panchayat-will-charge-50-rupees-for-garbage-hamirpur-hp-news-c-19-1-95651-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: घर-घर कूड़ा एकत्रित करने के लिए प्रति भवन शुल्क 50 रुपये निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: घर-घर कूड़ा एकत्रित करने के लिए प्रति भवन शुल्क 50 रुपये निर्धारित
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के अंतर्गत घर-घर कूड़ा एकत्रित करने के लिए प्रति भवन शुल्क 50 रुपये कर दिया गया है। इसमें प्रत्येक स्थानीय निवासी को 50 रुपये प्रति भवन प्रतिमाह देने होंगे। नगर पंचायत के स्वच्छता प्रभारी अक्षित सोनी ने कहा कि ये दरें लागू कर दी गई हैं, इसलिए सभी नागरिकों को यह शुल्क अब प्रतिमाह देना होगा।
वहीं, उन्होंने समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि जब भी स्वच्छता कर्मचारी कूड़ा एकत्रित करने के लिए आते हैं तो लोग उनका सहयोग करें और गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग दें। सोनी ने कहा कि सभी निवासी घर में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखें, ताकि उन्हें भी कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं जिससे स्वच्छता कर्मियों को भारी दिक्कत हो रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे स्वच्छता नियमों का पूर्ण पालन करें, ताकि शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने व साथ-साथ इसे स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।