{"_id":"60b8d7798ebc3e14c7338d83","slug":"nagar-panchayat-nadaun-put-benches-in-the-building-of-a-private-institution-hamirpur-hp-news-sml3723878179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत नादौन ने निजी संस्था के भवन में लगा दिए बेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत नादौन ने निजी संस्था के भवन में लगा दिए बेंच
विज्ञापन
नादौन। नगर पंचायत नादौन ने सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के उद्देश्य से खरीदे हजारों रुपये के बेंच एक निजी संस्था के भवन में लगा दिए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत कार्यालय में भी की, लेकिन जब कोई असर न हुआ तो शहर के एक समाजसेवी ने इसके लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना मोबाइल नंबर 1100 पर मामले की शिकायत की। शिकायत पहुंचने के बाद नगर पंचायत कार्यालय में खलबली मच गई।
शिकायत में कहा गया है कि यह चार लोहे के बेंच नगर पंचायत की ओर से सार्वजनिक स्थलों, पार्कों आदि में लगाने के लिए खरीदे हैं। जिन्हें सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को बैठने के लिए लगाया जाना तय था, लेकिन एक निजी संस्था को लाभ देने की मंशा से इसे नगर पंचायत ने निजी संस्था के भवन के बरामदे में लगवाकर सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया है।
इसकी जांच होनी चाहिए और इन बेंचों को पतन बाजार में स्थित पार्क, एसडीएम कार्यालय परिसर में बनाए आउटडोर जिम या फिर बस स्टैंड के इंद्रपाल चौक में लगाया जाना चाहिए, ताकि इन बेंचों का सही में प्रयोग हो सके। लोगों में इस बात को लेकर चर्चा भी है उन्होंने इस बात की शिकायत नगर पंचायत कार्यालय में भी की थी परंतु नगर पंचायत ने भवन मालिक को लाभ देने के उद्देश्य से चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
यह संस्था इस परिसर को प्राय शादियों सहित अन्य कार्यक्रमों को करवाने के लिए मोटी राशि वसूल करती है और खाली समय में यह परिसर संस्था की तालाबंदी में रहता है। आम व्यक्ति को इन बेंचों पर आराम करने व बैठने के लिए बंदिश रहती है। उधर, नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि मामला ध्यान में है और इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।