फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   My shoe is Japanese, these trousers are Indian, but the children tied the knot

Hamirpur (Himachal) News: मेरा जूता है जापानी, यह पतलून हिंदुस्तानी पर बच्चों ने बांधा समां

Sat, 24 Dec 2022 04:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
My shoe is Japanese, these trousers are Indian, but the children tied the knot
डीएवी स्कूल भड़ोली में क्लास कंसर्ट कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी, शिक्षक। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। डीएवी स्कूल भड़ोली में शुक्रवार को प्रधानाचार्य सुरजीत राणा की अध्यक्षता में तीसरी व चौथी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कक्षा संगीत समारोह का आयोजन किया गया। क्लास कंसर्ट कार्यक्रम में एसडीएम नादौन विजय धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. ओपी सौंधी, डीएवी स्कूल बनखंडी के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अच्छे संस्कार एक गुणवान बालक का निर्माण करते हैं। बच्चों में बचपन से ही देश प्रेम, भाईचारे की भावना, ईश्वर भक्ति, अनुशासन जैसे गुणों को विकसित करना चाहिए, ताकि वह सभ्य नागरिक बन सकें। इस दौरान प्रधानाचार्य ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ..मां ओ मेरी मां, रैंप शो, नन्हा मुन्ना राही हूं, मेरा जूता है जापानी, यह पतलून हिंदुस्तानी सहित अन्य गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed