फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Municipal Council will rejuvenate the shops located in Krishnanagar

Hamirpur (Himachal) News: कृष्णानगर में स्थित दुकानों का नगर परिषद करेगी कायाकल्प

Tue, 28 May 2024 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 28 May 2024 07:55 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council will rejuvenate the shops located in Krishnanagar
ट्रक यूनियन हमीरपुर के साथ स्थित नगर परिषद हमीरपुर की दुकानें। संवाद
हमीरपुर। कृष्णानगर में ट्रक यूनियन हमीरपुर के कार्यालय के साथ स्थित दुकानों का अब 30 वर्ष बाद कायाकल्प होगा। नगर परिषद हमीरपुर पुरानी दुकानों के टिन को बदलकर नई टिन डालेगी। इसके साथ ही दुकानों के आगे फुटपाथ का निर्माण भी किया जाएगा। इससे दुकानदारों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वर्षों पूर्व नगर परिषद हमीरपुर की ओर से 14 दुकानों को जरूरतमंद किराएदारों को किराए पर आवंटित किया था, ताकि वह अपना जीवन यापन कर सकें। दुकानों से नगर परिषद को भी प्रत्येक वर्ष लाखों रुपये की आय होती है। वर्तमान में 30 वर्षों से किराये पर आवंटित इन दुकानों की छत और भवन के खस्ताहाल हो चुके हैं। इससे दुकानदारों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, दुकानों के बाहर उचित स्थल न होने से अकसर बड़े वाहन दुकानों के बाहर खड़े होने से राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके कारण लंबे समय से दुकानदार नगर परिषद से दुकानों की मरम्मत करवाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में अब दुकानदारों की मांग पर नगर परिषद ने दुकानों के कायाकल्प करने का प्रपोजल तैयार कर बजट स्वीकृति के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता समाप्त होने के बाद दुकानों के मरम्मत कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया होगी। इसके उपरांत दुकानों का मरम्मत कार्य शुरु होगा। दुकानों का कायाकल्प होने से दुकानदारों को उचित भवन जबकि राहगीरों को आवाजाही के लिए बेहतरीन फुटपाथ की सुविधा मिलेगी।

नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि दुकानों के कायाकल्प को लेकर प्रपोजल तैयार की ली गई है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद दुकानों का कायाकल्प कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि दुकानदारों और राहगीरों को उचित सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed