फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Municipal Council cracks down on illegal encroachments ahead of street vendor relocation.

Hamirpur (Himachal) News: रेहड़ी-फड़ी शिफ्टिंग से पहले अवैध कब्जों पर नगर परिषद सख्त

Mon, 10 Aug 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 10 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council cracks down on illegal encroachments ahead of street vendor relocation.
सुजानपुर बाजार में नाली से उठाकर सिविल अस्पताल के आगे प्रस्तावित स्थान पर शिफ्ट होते रेहड़ी धार
सुजानपुर (हमीरपुर)। शहर की यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए रेहड़ी-फड़ी कारोबारियों को शिफ्ट करने की तैयारी के बीच सुजानपुर में अस्पताल के सामने प्रस्तावित रेहड़ी मार्केट की जगह पर अवैध रूप से रेहड़ियां और फड़ियां लगाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर टीहरा ने सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर नोटिस चस्पां कर सोमवार तक कब्जे स्वयं हटाने के निर्देश दिए हैं। तय समय में कब्जे नहीं हटाने पर रेहड़ियां और फड़ियां जब्त कर जगह खाली करवाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद की योजना के तहत सुजानपुर बाजार में मुख्य सड़क के दूसरी ओर नालियों के ऊपर लंबे समय से रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले दुकानदारों को सिविल अस्पताल के सामने खाली स्थान पर शिफ्ट किया जाना है। यहां व्यवस्थित रेहड़ी-फड़ी मार्केट बनाने की तैयारी है, लेकिन शिफ्टिंग से पहले ही कुछ संचालकों ने जगह घेरनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी नगर परिषद ने रेहड़ी-फड़ी हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन विवाद के चलते कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी थी। अब परिषद ने दोबारा सख्ती शुरू की है।
बाक्स:
पुराने सर्वे पर उठ रहे सवाल
रेहड़ी-फड़ी शिफ्टिंग को लेकर नगर परिषद के पुराने सर्वे पर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ मामलों में पति-पत्नी के नाम पर अलग-अलग पर्चियां काटकर दोनों को अलग-अलग स्थान दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं, कुछ ऐसे रेहड़ी संचालक भी बताए जा रहे हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनके नाम पर तहबाजारी के स्थान अभी भी दर्ज हैं। कुछ लोगों पर अपने नाम पर मिले स्थान दूसरे लोगों को किराये पर देने के आरोप भी हैं। ये लोग खुद कारोबार करने के बजाय अपने स्थान पर दूसरे लोगों को बैठाकर उनसे किराया वसूल रहे हैं।

कोट
नियमों का उल्लंघन करने वालों और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल के सामने लगाई गई रेहड़ियों को सोमवार तक हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी कब्जे नहीं हटाए गए तो नगर परिषद इन्हें जब्त करेगी। -हर्षित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article