फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MP Anurag sent a letter to CM to restore drinking water supply of Ladour area.

Hamirpur (Himachal) News: लदरौर क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए सांसद अनुराग ने सीएम को भेजी चिट्ठी

Sat, 29 Mar 2025 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 29 Mar 2025 06:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। सांसद अनुराग ठाकुर इस मामले पर संज्ञान लेते हुए समस्या को दूर करने के लिए अविलंब उचित एवं ठोस कदम उठाने व इन गांवों को जलापूर्ति शीघ्र बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को चिट्ठी भेजी है। इससे पूर्व भी अनुराग सिंह ठाकुर ने जिला के संबंधित अधिकारियों को इस समस्या को दूर करने एवं इस क्षेत्र की जनता को पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से मुहैया करवाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

चिट्ठी में इस समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए अनुराग ने कहा है कि अभी पेयजल आपूर्ति के ये हाल हैं तो गर्मियां आने पर क्या होगा। 28 मार्च को अमर उजाला ने पेयजल समस्या को मामले को उठाया था। भाजपा नेता अंकुश दत्त शर्मा ने कहा कि भोरंज विधानसभा के इन गांवों की समस्या से आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है। अंकुश दत्त शर्मा ने उम्मीद जताई कि अब संबंधित अधिकारी अनुराग ठाकुर के हस्तक्षेप के पश्चात गांववासियों की समस्या को दूर करने में तत्परता दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed