फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Motivate youth for short duration courses: Aparajita

युवाओं को अल्प अवधि कोर्सों के लिए करें प्रेरित : अपराजिता

Fri, 25 Feb 2022 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्किल कमेटी की तृतीय बैठक शुक्रवार को सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें कौशल विकास निगम की ओर से आरंभ किए गए अल्प अवधि के विभिन्न कोर्सों के संचालन और अधिक से अधिक युवाओं को इन कोर्सों के लिए प्रेरित करने के लिए व्यापक चर्चा की गई। इसके अलावा जिला कौशल विकास योजना तैयार करने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

अपराजिता चंदेल ने कहा कि युवाओं के कौशल विकास के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के माध्यम से अल्प अवधि के कोर्स आरंभ किए गए हैं। जिला हमीरपुर के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और कॉलेजों में भी ये शॉर्ट टर्म कोर्स चलाए जा रहे हैं। किन्हीं कारणों से व्यावसायिक एवं तकनीकी कोर्स नहीं कर पाए युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम वरदान साबित हो सकते हैं। सहायक आयुक्त ने अधिकारियों को इन शॉर्ट टर्म कोर्सेज का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद युवा इनका लाभ उठा सकें। बैठक में डीआरडीए के परियोजना अधिकारी केडीएस कंवर, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एसके सिन्हा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक मीनाक्षी ठाकुर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed