{"_id":"6578af6044e3b30a0904f689","slug":"mother-runs-away-from-hospital-after-giving-birth-to-child-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-16009-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल से भागी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल से भागी मां
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एक मां बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल से भाग गई है। अज्ञात महिला के नवजात बच्चे को भी अब टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। आठ दिसंबर को ही डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में महिला दाखिल हुई थी। महिला को जब अस्पताल में दाखिल किया गया, तब उसके साथ दो से तीन लोग थे। ये लोग इस महिला को अस्पताल के गेट पर छोड़ गए। महिला ने अस्पताल में बताया कि वह चंडीगढ़ की रहने वाली है तथा किसी की शादी में हमीरपुर आई है।
शादी में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। वहां से उसे अस्पताल लाया गया। वहीं, महिला के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं था। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन की ओर से सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। दाखिल करने के बाद ही महिला नशे की मांग करने लगी। महिला किसी के साथ हिंसा न करे, इसके लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला ने 10 दिसंबर को लड़के को जन्म दिया। जन्म देने के बाद भागने की कोशिश की, जिसे सिक्योरटी गार्ड ने पकड़ा और वापस लाया। लेकिन, महिला सभी को चकमा देेकर 11 दिसंबर की रात अस्पताल से भाग गई। महिला गंभीर रोग से पीड़ित बताई जा रही है और नशे की आदी है। प्रसव से ठीक पहले महिला अस्पताल स्टाफ से नशे की मांग कर रही थी। तबीयत खराब होने के चलते नवजात को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
कोट
मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के एमएस डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि महिला के बारे में पुलिस को सूचना दी गई थी और महिला 18 वर्ष से ऊपर थी। बच्चे को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है।