फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mother Pride Football Academy beat Rail by 6-0

Hamirpur (Himachal) News: मदर प्राइड फुटबाल अकादमी ने रैल को 6-0 से हराया

Thu, 12 Jan 2023 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mother Pride Football Academy beat Rail by 6-0
मदर प्राइड पब्लिक स्कूल मलोटी में ओपन फुटबाल लीग प्रतियोगिता के दौरान गोल करने के लिए दौड़ते खिल? - फोटो : Hamirpur-HP
बड़ा (हमीरपुर)। मदर प्राइड पब्लिक स्कूल मलोटी में वीरवार को ओपन फुटबाल लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें जिला फुटबाल संघ के सचिव संजेश जंवाल व समाजसेवी आशु मंडियाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जिला फुटबाल संघ के प्रधान प्रदीप सिंह ने कहा कि ओपन फुटबाल लीग प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर वर्ग में 18 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

ओपन फुटबाल लीग प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता मदर प्राइड पब्लिक स्कूल मलोटी में ही करवाई जा रही है। समापन 16 जनवरी को होगा। प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को 10,000 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5,100 और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 3,100 रुपये नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पांच मैच हुए।
विज्ञापन

पहला मैच अंडर -14 वर्ग में मदर प्राइड फुटबाल अकादमी और रैल के बीच खेला गया। इसमें मदर प्राइड फुटबाल अकादमी ने रैल को 6-0 से हराया। दूसरा मैच सीनियर वर्ग में ढनियारा और अणु के बीच खेला गया। दोनों टीमों का मैच टाई रहा। तीसरा मैच मदर प्राइड फुटबाल अकादमी मलोटी और वॉरियर अक्षय फुटबाल अकादमी बड़ा के बीच हुआ। इसमें मदर प्राइड फुटबाल अकादमी मलोटी ने वॉरियर अक्षय फुटबॉल अकादमी बड़ा को 4-0 के अंतर से हराया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों की बीच कड़े मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed