फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   mortyar

राजकीय सम्मान के साथ शहीद को दी अंतिम विदाई

Tue, 31 Dec 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
mortyar
शहीद की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित करते सेना के जवान। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। सियाचिन में ब्रेन हैमरेज के कारण शहीद हुए जिला मुख्यालय के साथ लगते दुलेड़ा गांव के सैनिक वरुण को मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मंगलवार दोपहर बाद जैसे ही शहीद वरुण की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंची तो माहौल चीख पुकार में बदल गया। उनके अंतिम संस्कार में एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजीलाल, एएसपी विजय सकलानी, तहसीलदार राजीव ठाकुर व एसएचओ सदर संजीव गौतम सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। शहीद को उसके भाई के बेटे ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

अपनी बटालियन के साथ बीती 20 दिसंबर को सियाचिन ग्लेशियर जा रहे दुलेड़ा गांव के निवासी वरुण कुमार शर्मा (34) पुत्र अमर नाथ को अचानक सिर दर्द और उल्टी हुई। इसके बाद उन्हें बेस कैंप लेह लाया गया। जहां से मौसम खराब होने के कारण उन्हें हेलीकॉप्टर सुविधा नहीं मिल पाई। उन्हें बाई रोड ही लद्दाख तक लाना पड़ा। जहां शाम को उनका ऑपरेशन हुआ। इसके बाद उन्हें कमांड अस्पताल चंडी मंदिर शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन, यहां बीते रविवार दोपहर 3.41 बजे वरुण ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को शहीद की पार्थिव देह को सेना के जवान उसके पैतृक गांव लाए। एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल ने कहा कि शहीद को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed